Breaking Posts

Top Post Ad

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : प्रदेश सरकार मजबूर होकर बजट में वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय की व्यवस्था की है। यह उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (वित्तविहीन गुट) के लगातार 12 वर्षो के संघर्षो का नतीजा है। संगठन का संघर्ष आगे भी अनवरत जारी रहेगा।
1यह बातें संघ के प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने कही। वह शनिवार को गोजए सभागार में संघ की मंडलीय बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मानदेय के लिए 49 दिनों तक लगातार 12 सौ किमी पैदल यात्र की गई और लगातार 6 दिनों तक झूलेलाल पार्क में आमरण अनशन किया गया। उसके बाद प्रदेश सरकार ने अपने बजट में कुछ वित्तविहीन शिक्षकों के लिए बजट का प्रावधान किया है।
प्रदेश सरकार जब तक सभी शिक्षकों के लिए बजट की व्यवस्था नहीं करती है, तब तक संघर्ष चलता रहेगा। बैठक को चन्द्रभूषण मिश्र, आफताब आलम खान, रामचन्द्र यादव, नियामत अली, मुमताज अली, ज्ञानेश्वर सैनी, बालेश्वर यादव, प्रमोद श्रीवास्तव मणि देव मल्ल, राणा र}ेश्वर सिंह, राकेश शर्मा, वरूण दूबे, रामप्रकाश मिश्र, अरविन्द प्रताप यादव और अभिषेक सिंह आदि पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

Sponsored links :
संघर्षो का नतीजा वित्तविहीन शिक्षकों को मानेदय
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Facebook