Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बीएसए दफ्तर पर बॉयोमीट्रिक मशीन से दर्ज होगी उपस्थिति

जासं, हापुड़ : आदित्यनाथ योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद लापरवाह और कामचोर कर्मचारियों पर लगाम कसने की कवायद शुरू कर दी गई है। बीएसए कार्यालय पर बॉयोमीट्रिक मशीन लगाई जाएगी।
इस मशीन से ही कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज होगी तथा वेतन भी इसी के आधार पर जारी किया जाएगा। इस कवायद से कामचोर और लापरवाह कर्मचारियों की लगाम कसने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
बीएसए कार्यालय में सर्वशिक्षा अभियान व लेखा विभाग का भी कार्यालय है। कार्यालय में करीब एक दर्जन से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी पहले उपस्थिति पंजिका पर उपस्थिति लगाते थे, लेकिन अब बदले शासनकाल में विभाग ने मनमानी पर लगाम लगाने के लिए उपस्थिति के लिए हाईटेक डिवाइस में अंगूठा रखते ही सेंसर कर्मचारी की उपस्थिति समय के साथ कंप्यूटर में फीड कर देगा। सभी कर्मियों के अंगूठा के निशान को स्कैन किया जाएगा। क्योंकि बॉयोमीट्रिक हाजिरी के लिए बीएसए कार्यालय के सभी कर्मचारियों के अंगूठा निशान को स्कैन कर उसे कंप्यूटर में पदनाम के साथ अपलोड किया जाएगा। सुबह दस व शाम को पांच बजे दो बार कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति मशीन के जरिए अंगूठा लगाकर देनी पड़ेगी। पंजिका पर उपस्थिति के चलते कर्मचारी देरी से आने के बावजूद हस्ताक्षर कर देते थे। इससे पता नहीं चल पाता था कि कौन कर्मचारी कब आया। कभी दो तीन दिन तक गायब रहने के बाद भी कर्मचारी हस्ताक्षर कर उपस्थिति दर्ज कर देते थे, लेकिन मशीन से ऐसी मनमानी नहीं चलेगी।बायोमीट्रिक मशीन मंगा ली गई है। जल्दी ही कर्मचारियों के अंगूठा को स्कैन करके मशीन के द्वारा उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी।
देवेंद्र गुप्ता, बीएसए

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news