Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

समूह ‘ग’ ‘घ’ पदों पर भर्ती को 31 जिलों में परीक्षा: हाईकोर्ट के 4386 पदों को तीन लाख 92 हजार परीक्षार्थियों का हुआ था पंजीयन

इलाहाबाद : इलाहाबाद हाईकोर्ट में समूह ‘ग’ और ‘घ’ के 4386 पदों पर भर्ती के लिए रविवार को प्रदेश के 31 जिलों के 3 केंद्रों में लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ।
हाईकोर्ट ने एक एजेंसी ‘सतवत’ के माध्यम से परीक्षा का आयोजन कराया था। समूह ‘घ’ में फीसद और समूह ‘ग’ में फीसद अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

प्रथम पाली में समूह ‘घ’ की परीक्षा सुबह दस से साढ़े11 बजे तक हुई। इसके जरिए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती होनी है। प्रदेश में दो लाख 56 हजार परीक्षार्थियों का पंजीयन था। समूह ‘ग’ की परीक्षा में एक लाख 36 हजार परीक्षार्थियों को हाईकोर्ट ने प्रवेश पत्र वितरित किए थे। समूह ‘ग’ की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर तीन से साढ़े चार बजे तक हुई। दोनों ही पालियों में दिए पर्चो में 100-100 प्रश्न रहे। हाईकोर्ट प्रशासन का कहना है कि एजेंसी ने अभी सभी जिलों में परीक्षार्थियों के शामिल होने की कुल संख्या की जानकारी नहीं दी है। समूह ग’ के तहत स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, पेड अपरेंटिस, ड्राइवर और ट्यूबवेल आपरेटर आदि तथा समूह ‘घ’ के तहत चपरासी, चौकीदार, स्वीपर आदि भर्ती होनी है।
गोरखपुर में मुन्ना भाई गैंग पकड़ा गया
गोरखपुर : इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ग्रुप डी में भर्ती के लिए हुई परीक्षा में मुन्ना भाई गैंग का पर्दाफाश हुआ है। एसटीएफ ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर इस गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा युवक, विद्यालय प्रबंधक और साल्वर भी शामिल हैं। गोरखपुर के पिपराइच निवासी संजय सिंह, अभिषेक सिंह, बिहार के वैशाली निवासी राहुल कुमार, पटना के अमित कुमार, वैशाली के गोविंद कुमार, चंदन राय, कुशीनगर के मुबारक अली, गोरखपुर के राम प्रवेश, सिराजुद्दीन अली, संदीप कुमार, रजीउल्लाह, मुन्नु गुप्त, और सिवान बिहार के श्याम सिंह को पकड़ा गया है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news