इलाहाबाद
: उप्र लोकसेवा आयोग की पांच साल की भर्तियों की सीबीआइ जांच शुरू हो गई
है। जांच टीम ने लखनऊ में दस्तक दे दी है और अगले सप्ताह इलाहाबाद स्थित
मुख्यालय पर आने के आसार हैं।
इस
जांच का असर भले ही गड़बड़ी करने वाले आयोग के अफसर व
कर्मचारियों पर पड़ेगा लेकिन, फिलहाल आयोग की अन्य परीक्षाएं व रुटीन
कार्यक्रम इससे प्रभावित होना तय माना जा रहा है। इसकी शुरुआत पीसीएस की
मुख्य परीक्षा से ही हो सकती है।
आयोग
की चुनिंदा परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लंबे समय से लग रहे हैं। वहीं,
पिछले सात वर्ष से उनकी जांच सीबीआइ से कराने की मांग भी हो रही थी, पिछली
सरकारों ने जांच कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। वहीं, भाजपा सरकार के
राज्य में आने के बाद से जांच होने की चर्चा तेज रही, बाद में अपेक्षा के
अनुरूप जांच का एलान से लेकर सीबीआइ का नोटीफिकेशन तक जारी हुआ। इस दौरान
आयोग का कामकाज कुछ समय को छोड़कर (परीक्षा परिणाम व साक्षात्कार पर रोक)
सामान्य रूप से चलता रहा। आयोग ने शासन की मंशा के अनुरूप वर्षो से लंबित
कई परीक्षा परिणाम जारी किए साथ ही पीसीएस प्रारंभिक 2017 परीक्षा भी कराई।
सूत्रों की मानें तो आयोग के बड़े अफसरों को उम्मीद थी कि सरकार ने भले ही
जांच का आदेश कर दिया है लेकिन, संवैधानिक संस्था के कारण यहां की जांच
नहीं हो पाएगी। इसीलिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। आयोग को कोर्ट से
मामूली राहत मिली लेकिन, जांच पर रोक नहीं लगी। हाईकोर्ट से स्थिति स्पष्ट
होते ही सीबीआइ की जांच टीम सक्रिय हो गई है। पिछले दिनों लखनऊ में कार्मिक
विभाग व अन्य स्थानों पर तमाम अभिलेख जुटाए गए हैं। जांच टीम ने
प्रतियोगियों से भी संपर्क करके भर्तियों में गड़बड़ी के साक्ष्य मांगे है।
तैयारी है कि टीम जल्द ही आयोग मुख्यालय इलाहाबाद में दस्तक देगी। ऐसे में
यहां के कामकाज पर असर पड़ने से इन्कार नहीं किया जा सकता।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 🌸 महिला अवकाश 2026 | व्रत एवं पर्व की पूरी सूची
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें