इलाहाबाद : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षकों के खाली 542 पदों पर
साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। साक्षात्कार 29 मार्च से शुरू
हो रहे हैं। विश्वविद्यालय ने साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा
पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। 29 मार्च को होमसाइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर
के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे।
होमसाइंस में साक्षात्कार दो दिन होगा। प्रथम बैच में कुल 45 विद्यार्थियों
को बुलाया गया है, जिनके साक्षात्कार 29 मार्च को होंगे। साक्षात्कार
विश्वविद्यालय के अतिथिगृह में सुबह नौ बजे से होगा। साक्षात्कार के लिए
चयनित अभ्यर्थियों की सूची परीक्षा पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। होम साइंस
के दूसरे बैच में 30 मार्च को 30 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। होम साइंस
में एसोसिएट प्रोफेसर के लिए कुल तीन विद्यार्थियों को 30 मार्च को
साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। साक्षात्कार का समय अपराह्न दो बजे रखा
गया है।
ग्लोबलाइजेशन स्टडीज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर साक्षात्कार एक
अप्रैल को सुबह नौ बजे शुरू होंगे। ग्लोबलाइजेशन में असिस्टेंट प्रोफेसर के
लिए कुल 20 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। समय सुबह नौ बजे रखा गया है।
ग्लोबलाइजेशन स्टडीज में एसोसिएट प्रोफेसर के साक्षात्कार एक अप्रैल को
होंगे। समय अपराह्न दो बजे रखा गया है। साक्षात्कार के लिए छह अभ्यर्थियों
को बुलाया गया है। 1यदि कोई अभ्यर्थी किसी कारणवश परीक्षा पोर्टल से
प्रवेश पत्र नहीं डाउनलोड कर पाता है तो साक्षात्कार के दिन विश्वविद्यालय
के अतिथिगृह पहुंचकर ले सकता है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें