यूपीटीईटी 2017 का संशोधित परीक्षा परिणाम बुधवार यानि कल जारी कर दिया गया है। जिसमें 52,423 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं। इसके साथ ही न्यायालय के आदेश के क्रम में दो अंकों का ग्रेस मिलने पर सफल अभ्यर्थियों की संख्या में 4,423 का फायदा हुआ है।
खुशी की बात तो ये है की इस प्रक्रिया के दौरान पूर्व के परिणाम में शामिल किसी भी पास अभ्यर्थी को फेल नहीं किया गया है। परिणाम के घोषित होने के साथ ही अब 68,500 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती का रास्ता भी साफ हो गया है।
आपको बताते चलें की मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में यह परीक्षा 25 मई को संपन्न कराई जानी है। संबंधित अधिकारी टीईटी के संशोधित परिणाम को इसी से जोड़कर देख रहे हैं। इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने के संकेत दे रहे हैं। वहीं परीक्षा नियामक प्राधिकारी की सचिव डॉ. सुत्ता सिंह के मुताबिक अभ्यर्थी अपना संशोधित परीक्षा परिणाम वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर देख सकते हैं। यह परीक्षा परिणाम उक्त वेबसाइट पर 08 मई 2018 को दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
दरअसल इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में पंजीकृत 3,49,192 अभ्यर्थियों में से 2,76,636 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा का परिणाम पहले 15 दिसंबर 2017 को जारी किया गया था। लेकिन कुछ सवालों को लेकर उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दाखिल होने पर 6 मार्च 2018 को परिणाम निरस्त कर दिया था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें