इलाहाबाद : उप्र न्यायिक सेवा (सिविल जज जूनियर डिवीजन) यानी पीसीएस-जे
2018, में प्रारंभिक परीक्षा से पहले पदों के बढ़ने की संभावना है। पहले
शासन से उप्र लोक सेवा आयोग यानि यूपीपीएससी के पास पदों के लिए अधियाचन
(भर्ती प्रस्ताव) आया था जिसको बढ़ाकर अब कर दिया गया है।
और भी रिक्तियां
होने के संकेत मिलने पर यूपीपीएससी ने भर्तियों का विज्ञापन देर से जारी
करने का निर्णय लिया है। 1प्रदेश की निचली अदालतों में जजों के रिक्त पदों
पर भर्तियां यूपीपीएससी कराता है। 2017-18 में भर्ती यूपीपीएससी कराए या
फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट, इस पसोपेश में परीक्षा नहीं हो सकी थीं। लेकिन,
इलाहाबाद हाईकोर्ट का प्रस्ताव प्रदेश शासन ने नामंजूर कर जिम्मेदारी आखिर
यूपीपीएससी को ही सौंपी। इस पर करीब ढाई महीने पहले पदों का अधियाचन देकर
यूपीपीएससी से परीक्षा की तैयारियां शुरू कराने को कहा गया। जुलाई में इसका
विज्ञापन जारी होना था लेकिन, शासन से 56 रिक्तियों का और अधियाचन भेज
दिया गया। कुल पद हो जाने के बाद यूपीपीएससी ने विज्ञापन जारी करने की
तैयारी की तो पदों में और वृद्धि के संकेत मिल गए। आसार जताए जा रहे हैं कि
प्रदेश की निचली अदालतों में जजों की भारी कमी और पिछले सत्र में
पीसीएस-जे की परीक्षा न हो पाने के चलते इस बार करीब 450 पदों के लिए भर्ती
कराई जा सकती है।1यूपीपीएससी के सचिव जगदीश का कहना है कि प्रारंभिक
परीक्षा तक पदों के बढ़ने की संभावना बराबर बनी रहेगी। फिलहाल रिक्त पद
प्राप्त हो चुके हैं। इसमें और वृद्धि होनी है इसलिए विज्ञापन जारी करने
में देर हो रही है। कहा कि विज्ञापन जारी करने के बाद भी रिक्त पद स्वीकार
किए जा सकते हैं।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें