उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शिक्षामित्रों को जल्द ही खुशखबरी मिलने
वाली है. शिक्षामित्रों के मानदेय को 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार किए जाने
के संकेत डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने दे दिए हैं.
ऐसा माना जा रहा है कि
लोकसभा चुनाव से पहले शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 30 हजार
किया जा सकता है. सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद दिनेश शर्मा की
अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है. ये कमेटी मानदेय बढ़ाने के लिए
शिक्षामित्रों और सुप्रीम कोर्ट के टकराव के बीच कोई नया रास्ता निकालने
में लगी हुई है.
बढ़ सकता है शिक्षामित्रों का मानदेय
गौरतलब है कि पिछले काफी समय से शिक्षामित्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर
रहे हैं कि उनका मानदेय बढ़ाया जाए. शिक्षामित्रों की मांग है कि समान
कार्य समान वेतन दिया जाए. ऐसे में प्रदेश की योगी सरकार ने शिक्षामित्रों
की समस्या को सुलझाने के लिए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की अध्यक्षता में एक
कमेटी गठित करने का आदेश दिया था जिसके बाद कमेटी का गठन कर तमाम पहलुओं पर
विचार किया जा रहा है. कमेटी ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के लिए
न्याय विभाग और वित्त विभाग से राय मांगी है.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रद्द हुआ था समायोजन बता दें कि सुप्रीम कोर्ट
के आदेश के बाद करीब 1 लाख 37 हजार शिक्षामित्रों का समायोजन सहायक
अध्यापक के पद से रद्द कर दिया गया था. इसके साथ ही वेतन भी 3500 रुपए कर
दिया था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से लगातार शिक्षामित्र आंदोलन कर
रहे हैं. योगी सरकार ने बाद मं इनका वेतन बढ़ाकर 10 हजार कर दिया था.
शिक्षामित्रों को देश के अलग-अलग राज्यों में मानदेय को लेकर विसंगतियां
है जिसको लेकर शिक्षामित्रों की मांग है कि योगी सरकार सिर्फ 10 हजार
मानदेय क्यों दे रही है जबकि दूसरे राज्यों में शिक्षामित्रों को 35 हजार
रुपए तक मानदेय दिया जा रहा है.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें