Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

उर्दू शिक्षकों पर निर्णय ले प्रदेश सरकार अन्यथा अवमानना की होगी कार्रवाई: हाईकोर्ट

प्रदेश में चार हजार उर्दू शिक्षकों की भर्ती निरस्त करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्णय लेने का आदेश दिया है. अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को छह दिसम्बर तक उर्दू शिक्षक भर्ती में निर्णय लेने का निर्देश दिया है.
कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि छह दिसम्बर तक निर्णय न लेने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ अवमानना की भी कार्रवाई की जायेगी. अपने पिछले आदेश में हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को चार हजार उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति करने का आदेश दिया था. लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद भी राज्य सरकार ने आठ अक्टूबर को चार हजार उर्दू शिक्षक भर्ती को निरस्त कर दिया था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news