Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

अंशकालिक अनुदेशक शिक्षकों ने किया विधान सभा का घेराव

लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न जिलों से अाये सैकड़ों की संख्या में अंशकालिक अनुदेशक शिक्षकों ने तेज धूप में स्थाई किये जाने की मांग को लेकर सोमवार सुबह विधान सभा का घेराव कर सपा सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। विधान सभा का घेराव करते ही मुख्य मार्ग पार् भयंकर जाम लग गया।
इसके चलते पुलिस ने उन्हें खदेड़ कर भगा दिया। विधान सभा से हटाए जाने के बाद शिक्षकों ने गांधी प्रतिमा पर जोरदार प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा।
'उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोशिएसन' के प्रदेश महासचिव भोलानाथ पाण्डेय ने बताया इससे पहले हम लोग लक्ष्मण मेला मैदान में 55 दिनों तक धरना दे चुके हैं। अाश्वाशन मिलने के बाद धरना समाप्त किया गया था। उन्होंने कहा हम लोगों को पढ़ाने की योजना सरकार ने ही की थी इसलिए पार्टटाइम पढ़ाने से छुटकारा देकर हम लोगों को स्थाई किया जाये। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर हमारी मांगे शीघ्र नहीं पूरी की गईं तो आंदोलन लगातार जारी रहेगा। अंशकालिक अनुदेशक सरकार से मांगे मनवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं चाहें फिर आत्मदाह, विधानसभा का घेराव, रोड जाम क्यों न करना पड़े। प्रदर्शन के दौरान यातायत व्यवस्था ध्वस्त हो गई इस पर काफी देर बाद काबू पाया जा सका।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news