Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बाहर किए गए शिक्षकों को फिर नौकरी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News 04/02/2015

बाहर किए गए शिक्षकों को फिर नौकरी
इन शिक्षकों को बीएसए बुधवार को नियुक्ति पत्र 
डीएम ने बीएसए और डायट प्राचार्य की ली क्लास, एडीएम ने जांचने के बाद किए हस्ताक्षर
प्रतापगढ़। प्राथमिक विद्यालय में तैनाती के मात्र दस दिन बाद नौकरी से बाहर होने वाले शिक्षकों को विभाग ने नौकरी दे दी है। इन लोगों को बुधवार को बीएसए नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। अमर उजाला में खबर छपने के बाद जिलाधिकारी ने डायट अधिकारी और बीएसए की क्लास ली।

72,825 शिक्षकों की भर्ती में जिले के तीन शिक्षकों को बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले नियुक्ति पत्र दिया और दस दिन के बाद विभागीय त्रुटि बताकर उन्हें बाहर कर दिया। अमर उजाला ने शिक्षकों की व्यथा को प्रमुखता से उठाया, तो विभाग में हड़कंप मच गया। डीएम अमृत त्रिपाठी ने सुबह बीएसए एसटी हुसैन और प्रभारी डायट प्राचार्य सुनील दत्त को बुलाकर फटकार लगाई और दूसरी सूची पर हस्ताक्षर नहीं करने को कहा। बाद में एडीएम से जांच कर दस्तखत करने को कहा। देर शाम एडीएम ने सूची को हरी झंडी दी। इधर विभाग से बाहर किए गए शिक्षकों को दूसरी चयन सूची में शामिल कर लिया गया है। शिक्षिका रेवती देवी, राजेश मौर्या, अनुज कुमार का चयन कर लिया है। डायट प्रिंसिपल सुनील दत्त ने बताया इन शिक्षकों को बीएसए बुधवार को नियुक्ति पत्र देंगे।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news