Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर याचिका दाखिल : पुलिस भर्ती परीक्षा Latest News

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर याचिका दाखिल
इलाहाबाद। सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों के गिरफ्तार होने के बाद मंगलवार को आंदोलन सड़क पर तो नहीं दिखा लेकिन तैयारी भीतर ही भीतर चलती रही। भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए अभ्यर्थी रवि कुमार शर्मा ने कोर्ट में याचिका दाखिल की तो भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा ने बुधवार से क्रमिक अनशन का ऐलान किया है।
अभ्यर्थियों ने भर्ती की सीबीआई से जांच करवाने और 27 मार्च को प्रस्तावित मेडिकल परीक्षण को निरस्त करने की मांग की है।

भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के बैनर तले आजाद पार्क में हुई बैठक में प्रदेश सरकार को जमकर कोसा भी गया। बैठक में ही अनशन शुरू करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कुंवर साहब सिंह, विपिन कुमार, नीरज पांडेय, रवि कुमार शर्म आदि रहे।

हाईकोर्ट भेजे जाएंगे पोस्टकार्ड

सिपाही भर्ती परीक्षा पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को सामाजिक एकता परिषद की भी बैठक हुई। अभ्यर्थियों ने निर्णय लिया है कि वे हाईकोर्ट को पोस्टकार्ड भेजकर अपनी भावना से अवगत कराएंगे। पोस्टकार्ड भेजने के अभियान से पूरे प्रदेश के अभ्यर्थियों को जोड़ा जाएगा। बैठक में ओम प्रकाश शुक्ल, श्रीनारायण यादव, माता प्रसाद, विनोद कुमार, सुनील गुप्ता, बृजेश, विनीत, जयशंकर आदि मौजूद रहे।

विद्यार्थी परिषद ने भी छेड़ी लड़ाई

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि मार्ग स्थित कार्यालय में हुई बैठक में धांधली पर चर्चा हुई। परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि लड़ाई कोर्ट से लेकर सड़क तक लड़ी जाएगी। बैठक में महानगर अध्यक्ष डॉ. उमेश द्विवेदी, भास्कर मिश्रा, दीपक मिश्र, विक्रांत सिंह, राज सिंह, संतोष पांडेय, वैभव कृष्ण, आदि रहे।
आज से आरंभ होगा क्रमिक अनशन

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

UPTET news