Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

मार्च 1996 तक के संविदा व दैनिक वेतनभोगी होंगे नियमित : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News


मुख्य सचिव समिति ने लिया अहम फैसला, जल्द लगेगी यूपी कैबिनेट की मुहर
लखनऊ। प्रदेश सरकार संविदाकर्मियों और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सालों पुरानी मांग पर अहम फैसला लेते हुए इन्हें विनियमित करने जा रही है। इसका फायदा मार्च, 1996 तक नियुक्त कर्मचारियों को मिलेगा। मुख्य सचिव समिति ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए जल्दी ही कैबिनेट को भेजे जाने की तैयारी है। इस फैसले से सरकारी विभागों, स्वशासी संस्थाओं व निगमों आदि में कार्यरत कर्मियों को फायदा मिलेगा।
वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि 29 जून, 1991 तक नियुक्त दैनिक वेतन, वर्कचार्ज व संविदा कर्मी विनियमित किए जा चुके हैं। इसके बाद इस पर रोक लगा दी गई थी। बाद में विभागों में संविदा व दैनिक वेतन के आधार पर नियुक्तियां की जाती रहीं। कर्मचारी संगठन सरकार से नियुक्तियों की ऐसी व्यवस्था को समाप्त करने और इस तरह नियुक्त कर्मियों को विनियिमत करने की मांग करते रहे हैं। शासन ने इस अहम मुद्दे को विचार के लिए मुख्य सचिव समिति के पास भेजा था।

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news