Breaking Posts

Top Post Ad

इंतजार खत्म - लेखपाल पद के आवेदकों के साक्षात्कार जल्द : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

इंतजार खत्म हो गया है। साक्षात्कार की तिथियां तय हो चुकी हैं। यदि सब कुछ रफ्तार से चला तो मार्च 2016 से पहले ही चयनित लेखपाल संभल जिले में ज्वाइन करेंगे। राजस्व विभाग के इतिहास में पहली बार लेखपाल पद पर महिलाएं सामने आएंगी। मार्च के प्रथम सप्ताह में महिला लेखपालों की नियुक्तियां हो जाएंगी।
लेखपाल पदों के लिए लिखित परीक्षा तो पहले ही हो चुकी है। अब साक्षात्कार होना है।
संभल जिले में लेखपालों के कुल 81 पद काली हैं जिनमें मार्च 2016 से पहले नियुक्तियां हो जाएंगी। इन 81 पदों में से 16 पदों पर महिला आवेदकों के लिए आरक्षित हैं।
अनारक्षित सीटों पर भी कुछ महिलाएं चयनित हो सकती हैं। इस स्थिति में यह बात तो स्पष्ट है ही कि संभल जिले में 16 या इससे अधिक महिलाएं पहली बार लेखपाल बनकर सामने आएंगी। जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने लेखपाल पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को अब आगे बढ़ा दिया है।
उन्होंने साक्षात्कार की तिथियां तय कर दी हैं। साक्षात्कार का सिलसिला 15 फरवरी से शुरू हो जाएगा। अगले दिन तहसील दिवस है। इसलिए साक्षात्कार नहीं होंगे लेकिन 17 से 20 फरवरी तक हर रोज दिन में 11 से शाम 5 बजे तक साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए चुने गए 271 आवेदकों को कॉल लेटर भेज दिए गए हैं। एक दिन में 55 आवेदकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे जिन्हें साक्षात्कार देना है उन्हें 10 बजे तक कलेक्ट्रेट में उपस्थित होना है।
दिन में 11 बजे से बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट में साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनी हुई है। इसमें अपर जिलाधिकारी बीएन यादव नोडल अधिकारी हैं। अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति का एक-एक अधिकारी कमेटी में सदस्य है।
लेखपालों के खाली पद भर जाने से राजस्व विभाग के कामकाज को रफ्तार मिलेगी। गांव में खेतों की नापजोख के काम आसानी से हो सकेंगे। राजस्व कानून-गो महीपाल सिंह ने कहा कि लंबे समय बात लेखपालों की भर्ती हो रही है। भर्ती करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना की जानी चाहिए।
लेखपालों पदों के आवेदकों का साक्षात्कार लेने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। साक्षात्कार कमेटी भी बन गई है। अब 15 फरवरी से बहजोई स्थित कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में साक्षात्कार होंगे। एनकेएस चौहान, जिलाधिकारी, संभल।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/
Sponsored links :
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Breaking News: सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Facebook