Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

15 सरकारी छुट्टियां होंगी रद्द : यूपी कैबिनेट की बैठक में अहम फैसले,स्कूलों में महापुरुषों के जन्मदिन पर छुट्टियां रद्द करने का प्रस्ताव मंजूर

यूपी कैब‌िनेट के फैसले: एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन, महापुरुषों के नाम पर नहीं बंद होंगे स्कूल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोकभवन में कैबिनेट की चौथी बैठक हुई। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री श्रीकांत ने कहा, जहां-जहां प्राइवेट जमीन पर कब्जे हुए हैं शासन प्रशासन अभी तक उनकी मदद करता रहा था अब शासन प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।
अगर पुलिस ने ढील दी तो थानाध्यक्षों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। ‌इसका मतलब है क‌ि यूपी में अब कानून का राज्य है। हमें सुनाई दिया है क‌ि जबसे बीजेपी सरकार आई है लोगों ने ऐसी संपत्त‌ियों से कब्जा खुद छोड़ दिया है और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद इस पर और तेजी आ जाएगी। उन्होंने कहा क‌ि धर्म की आड़ में भी कब्जे नहीं होंगे।
वहीं महापुरुषों के नाम पर स्कूल और सरकारी दफ्तरों में छुट्टियां रद्द करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
एंटी भू माफिया टास्क फोर्स के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
कब्जों की शिकायतों को लेकर पोर्टल भी बनाया जाएगा।
कब्जों से जु़ु़ुड़ी श‌िकायतों के बारे में संबंधित अधिकारियों से ये भी पूछा जाएगा क‌ि इतनी शिकायतों के बाद भी एक्शन क्यों नहीं लिया गया।
वहीं श्रीकांत शर्मा ने बताया, सुकमा हादसे में शहीद जवानों को कैब‌िनेट की तरफ से श्रद्धांजल‌ि दी गई। प्रदेश के दो केपी सिंह एटा, मनोज कुमार शहीद हुए हैं। सरकार की तरफ से 20 लाख रुपए शहीदों के परिवारों को दिए जाएंगे।
पांच लाख रुपए माता-पिता को दिए जाएंगे, एक कोष है जिसकी तरफ से 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। प्रदेश से शहीद दोनों जवानों के पर‌िवारों को 30 लाख रुपए की मदद की जाएगी।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news