जागरण संवाददाता, कानपुर देहात : शिक्षामित्र मौजूदा समय विषम
परिस्थितियों से जूझ रहे हैं लेकिन हताश होने की जरूरत नहीं है। सभी धैर्य
बनाए रखें, संगठन सही दिशा में काम कर रहा है और अच्छे परिणाम आने की
उम्मीद है।
यह बात आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की
बैठक में पदाधिकारियों ने कही।
संगठन के जिला, ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों सहित सक्रिय शिक्षा मित्रों
की बैठक बीएसए दफ्तर में हुई। जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल ने कहा कि समायोजन
निरस्त होने से प्रदेश में लगभग तीन सौ शिक्षामित्रों की मौत हो चुकी है।
जनपद के शिक्षामित्र हताश न हों, उनका मान सम्मान वापस दिलाया जाएगा। संगठन
के संघर्ष का परिणाम अच्छा होगा और जल्दी ही सामने आएगा। जिला संरक्षक
जगदीश पटेल ने कहा कि जनपद में शिक्षा मित्रों का मानसिक उत्पीड़न किया जा
रहा है। इसे संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक को प्रांतीय उपाध्यक्ष
हरमोहन ¨सह यादव, अजय चंदेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान ¨सह राजावत, सुधीर
तिवारी, जिला महिला प्रभारी प्रियंका यादव महामंत्री देवेश दीक्षित आदि ने
संबोधित किया। बैठक के बाद छह सूत्रीय ज्ञापन बीएसए को सौंपा गया। दिनेश
राजपूत, उदय यादव, पवन यादव, रोहित तिवारी, देवेंद्र यादव, जीतेंद्र ¨सह,
मनोज कुमार, अजय कुमार, राघवेंद्र त्रिपाठी, विजय राजपूत, आशा पाण्डेय,
सुधा देवी, राम खिलावन, पवन यादव, विवेक कटियार, सुखदेव राजपूत, सुनील
कुमार, जाकिरा, नीरज देवी आदि मौजूद रहे।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कासगंज में शिक्षिका ने छात्र को बेरहमी से पीटा, मुकदमा दर्ज
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें