आदर्श समायोजित शिक्षक (शिक्षामित्र) वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर डा. भीमराव अंबेडकर पार्क में जिलाध्यक्ष
हरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया और मांगों को
पूरा करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट
के फैसले के बाद से छह सौ से ज्यादा शिक्षामित्र की मौत हो चुकी है लेकिन
सरकार अपने हठवादी रवैए के कारण मांगों को अनसुनी कर रही है। जिलामंत्री
ओमप्रकाश यादव ने समान कार्य समान वेतन की मांग की। जिला उपाध्यक्ष अवधेश
और प्रभारी मनेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान
नहीं दिया। वहीं, संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक माह के अंदर हमारी
मांगें पूरी नहीं हुई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होंगा। प्रमुख मांगें
शिक्षामित्र के लिए अध्यादेश लाकर शिक्षक पद बहाल किया जाए, समान कार्य
समान वेतन लागू किए जाए, एनसीटीई में नवंबर 2010 के पैरा चार में
शिक्षामित्रों को शामिल कर टीईटी में छूट प्रदान किए जाए, जेल में बंद
निरुद्ध साथियों पर से फर्जी मुकदमे हटाए जाए। धरने में शामिल सुभाष सिंह,
सूर्य प्रताप, किरन कुमारी, शशिकला, लालमुनी, अनिल दूबे सहित संगठन के अन्य
लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें