इलाहाबाद : सरकारी कर्मचारियों को जुलाई 2018 से दो फीसद महंगाई भत्ता
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर हुई गणना के अनुसार देय हो गया।
जानकारों की ओर से इसकी उम्मीद पहले ही जताई गई थी। जुलाई 2017 से जून 2018
के औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत 287.16 हो गया है
जिस पर कुल नौ फीसद महंगाई भत्ता बनता है। लेकिन, सात फीसद महंगाई भत्ता
पहले ही मिल रहा है इसलिए शुद्ध महंगाई भत्ता जुलाई 2018 से दो फीसद ही
बना। सिटीजन ब्रदरहुड के अध्यक्ष और एजी ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर
तिवारी का कहना है कि महंगाई भत्ता सातवें वेतन आयोग की ओर से निर्धारित
पुनरीक्षित वेतन और पेंशन पर देय होगा। सितंबर माह के वेतन के साथ भुगतान
हो जाना चाहिए। आदेश चाहे जब जारी हो लेकिन, भुगतान जुलाई से देय होगा।
महंगाई भत्ते से केंद्र के एक करोड़ कर्मचारी और पेंशनरों को लाभ पहुंचेगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें