परिषदीय विद्यालयों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती में परीक्षार्थियों
को जैसे-जैसे स्कैन कॉपी मिल रही है, गड़बड़ियों के नए-नए कारनामे उजागर
हो रहे हैं।
शुक्रवार को परीक्षा नियामक कार्यालय में एक साथ 39
परीक्षार्थियों की स्कैन कापियां दिखाईं गईं। परीक्षार्थियों का आरोप है कि
उनकी कॉपी में लिखे उत्तर को बदल दिया गया है। पृष्ठ भी गायब करने की बात
कही गई है। वहीं, एक दूसरे परीक्षार्थी की कॉपी में पहले से लिखे उत्तर को
ही गलत कर दिया गया है। परीक्षार्थियों ने बताया कि उनके पास रखी कार्बन
कॉपी और परीक्षा नियामक से मिली स्कैन कॉपी में कई बदलाव हैं।
उन्होंने इस सब गड़बड़ियों के चलते पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की
मांग की है। साथ ही स्कैन कापियों को पूरे साक्ष्य के साथ शनिवार को
शिक्षक भर्ती में गड़बड़ी की जांच कर रही समिति के अध्यक्ष गन्ना सचिव संजय
भूसरेड्डी को सौंपने का निर्णय लिया है। बता दें कि इसके पहले हाईकोर्ट
में परीक्षार्थी सोनिका देवी के मामले की सुनवाई के दौरान कॉपी बदले जाने
की पुष्टि हुई थी। इस दौरान तत्कालीन सचिव परीक्षा नियामक डॉ. सुत्ता सिंह
ने इस गलती को स्वीकारा भी था।
जांच समिति को दिखाएंगे स्कैन कॉपी
हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को 39 परीक्षार्थियों को 68500 शिक्षक भर्ती
की स्कैन कॉपी दी गई। इसमें फिर से बड़ी संख्या में अंकों की खामियां मिलीं
हैं। किसी को परिणाम में 22 तो कॉपी में 75 अंक मिले, तो किसी को कॉपी में
74 तो परिणाम में 19 अंक। इस प्रकार की गड़बड़ी अधिकांश कॉपियों में देखने
को मिली।
प्रतिभागियों ने तय किया है कि ये स्कैन कॉपियां शिक्षक भर्ती में हुई
गड़बड़ियों की जांच कर रही समिति के सामने रखी जाएंगी। इसके अलावा उनकी
शिकायत थी कि कटिंग और ओवरराइटिंग पर कुछ अभ्यर्थियों को अंक मिले हैं,
जबकि उन्हें कोई अंक नहीं दिए गए।
सचिव परीक्षा नियामक की ओर से जारी स्कैन कॉपी में शिखा यादव रोल नंबर
59600401908 को रिजल्ट में 22 तो स्कैन कॉपी में 75 अंक मिले हैं। अभिषेक
वर्मा रोल नंबर 28280502751 को रिजल्ट में 60, जबकि स्कैन कॉपी में 67 अंक
मिले हैं, इनके सात प्रश्नों के अंक नहीं जोड़े गए। आराधना वर्मा रोल नंबर
59590200569 को रिजल्ट में 19 अंक जबकि स्कैन कॉपी में 74 अंक प्राप्त हुए
हैं।
इसी तरह श्वेता सिंह रोल नंबर 2421207422 को रिजल्ट में 64 अंक मिले हैं,
इनके तीन प्रश्नों के अंक नहीं जोड़े गए। गोपाल यादव रोल नंबर 35350200569
को रिजल्ट में 66 अंक मिले हैं, इनको कटिंग और ओवर राइटिंग पर प्रश्न सही
होने के बाद भी नंबर नहीं मिले हैं।
आशुतोष सिंह रोल नंबर 35360502271 को रिजल्ट में 66 अंक मिले हैं, इनको भी
कटिंग और ओवर राइटिंग पर प्रश्न सही होने के बाद भी नंबर नहीं दिए गए हैं।
नीलम कुमारी रोल नंबर 68700301126 को कटिंग पर नंबर नहीं मिला है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- सपुस्तकीय परीक्षा की ओर बढ़े यूपी बोर्ड के कदम : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- जनपद के किसी भी दिव्यांग शिक्षक का तबादला गैर जनपद नहीं हुआ शिक्षकों में रोष
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPESSC को मिला नया अध्यक्ष: पूर्व DGP प्रशांत कुमार नियुक्त, शिक्षक भर्तियों में आएगी तेजी
- संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति को नियमावली में संशोधन, अब यह होगा चयन का आधार
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें