एनबीटी ब्यूरो, इलाहाबाद : शिक्षक भर्ती परीक्षा के मूल्यांकन में गड़बड़ी
के कुछ नए मामले सामने आए हैं। हाई कोर्ट के आदेश पर परीक्षा में शामिल
अभ्यर्थियों की स्कैन कॉपीयां लगातार मिल रही हैं।
जिसके बाद यह साक्ष्य
सामने आए हैं। अभ्यर्थियों का आरोप है कि कुछ कॉपियों में सही उत्तर को काट
दिया गया है। वहीं कुछ में ओवरराइटिंग, अधूरे आंसर और मात्रात्मक
त्रुटियों पर भी नंबर दिए गए हैं। जबकि कहीं सही आंसर होने पर भी नंबर नहीं
दिए गए। हाई कोर्ट में रिट करने वाली शिखा यादव वह 38 अन्य को कॉपियां दी
गई हैं। शिखा का कहना है कि उन्हें रिजल्ट में 22 नंबर मिले हैं जबकि स्कैन
कॉपी में 75 नंबर दर्ज हैं। इसी तरह अभिषेक वर्मा का कहना है कि उन्हें
रिजल्ट में 60 नंबर मिले हैं जबकि स्कैन कॉपी के हिसाब से 67 नंबर मिलने
चाहिए। अराधना वर्मा को रिजल्ट में 19 नंबर मिले हैं जबकि स्केन कॉपी में
74,वहीं श्वेता सिंह को रिजल्ट में 64 नंबर मिले हैं और उनका कहना है कि 3
प्रश्नों के नंबर गिने ही नहीं गए। अभ्यर्थियों का कहना है कि अब वह सबूतों
के साथ इन मामलों को जांच कमिटी के सामने रखेंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन 3.0: अनिवार्य या स्वेच्छिक? जानिए कानूनी सच्चाई और शिक्षक अधिकार
- शिक्षक सेवा नियमावली 1981 का 12 वां /15वां /16वां संशोधनों के मुख्य बिंदु
- 72825 शिक्षक भर्ती: 14 साल बाद भी 10 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति की उम्मीद
- पे बैंड और ग्रेड पे के अनुसार अब यह होगा न्यूनतम वेतन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें