महोबा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष
बेनीप्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता
बढ़ाने, विद्यालयों को माडल स्कूल बनाने व शिक्षकों की समस्याओं के
निस्तारण के लिए प्रस्ताव पास किए गए। बैठक में शिक्षकों की वेतन विसंगति
दूर कराने का मुद्दा गूूंजता रहा।
शिशु शिक्षा निकेतन विद्यालय परिसर
में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र में एक शिक्षक दो से
तीन विद्यालयों का संचालन कर रहे है। शिक्षकों की भारी कमी के चलते
परेशानी आ रही है। उन्होंने शिक्षकों की कमी दूर कराने, सातवें वेतन का
अवशेष एरियर शीघ्र भुगतान कराने व पितृ विसर्जनी अमावस्या का अवकाश कराने
के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देने का प्रस्ताव पास किया गया।
जिला महामंत्री मुकेश कुमार श्रीवास ने कहा कि अधिक गर्मी होने के कारण माह
अक्टूबर में विद्यालय समय यथावत सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक रखा जाए। बैठक
में तय किया गया कि अच्छा कार्य करने वाले सेवारत शिक्षकों का सम्मान किया
जाएगा। कहा कि संगठन किसी भी शिक्षक का शोषण बर्दास्त नहीं करेगा। शोषण के
खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन
बहाली आंदोलन का पूरा सहयोग करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर
मुकेश, आशुतोष, सीएल प्रजापति, गीमा वर्मा, संध्या तिवारी, रेखा यादव,
प्रतिभा कबीर, जयसिंह कुशवाहा सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने का गूंजा मुद्दा
- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Leaderboard Ad – Below Nav
Social Media Link
Ad – Above Posts (Multiplex/Display)
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- 12460 सहायक अध्यापक चयन प्रक्रिया हेतु मेरिट गुणांक निकालने का तरीका: ऐसे निकालें अपने कटऑफ मेरिट
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- UPTET 72825 भर्ती में याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने हेतु क्लिक करें
Ad – Between Posts Section
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें