Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

वित्तविहीन शिक्षक 15 नवंबर को निकालेंगे निंदा रैली

बाराबंकीः उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की ओर से 15 नवंबर को मुख्यमंत्री निंदा रैली निकाली जाएगी। रविवार को सफदरगंज के रघुनाथ प्रसाद बिंद्रा प्रसाद इंटर कॉलेज में जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष तेज कुमार उपाध्याय ने बताया कि यूपी की भाजपा सरकार ने स्ववित्त पोषित कॉलेजों के शिक्षकों को मिलने वाले मानदेय को बंद कर दिया है। इससे लाखों शिक्षकों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। इसके खिलाफ बाराबंकी के रामसनेहीघाट के कल्याणी नदी के पुल से 15 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष व शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी के नेतृत्व में रैली निकाली जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news