Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्रतापगढ़: बीएसए के निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, गायब मिले डेढ़ दर्जन शिक्षकों का रोका वेतन

 प्रतापगढ़ : बीएसए के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय समसपुर दामू बंद मिला। इसके साथ ही कई शिक्षक स्कूलों से गायब मिले। डेढ़ दर्जन शिक्षकों वेतन रोक दिया गया है।



बीएसए अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को सबसे पहले सुबह 9 : 50 बजे बिहार विकास खंड के पूर्वमाध्यमिक विद्यालय नेवादा टेकी पट्टी पहुंचे। यहां शिक्षिका उम्मे कुलसुन उपस्थिति पंजिका पर एक दिन पूर्व से हस्ताक्षर करके विद्यालय से गायब मिलीं। इस पर उनकी दो वार्षिक वेतनवृद्धि अस्थायी रूप से रोकी गई। प्रधानाध्यापक उमेश चंद्र कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए। इनकी दो वार्षिक वेतन वृद्धि अस्थायी रूप से रोकी गई। पूर्वमाध्यमिक विद्यालय रामदास पट्टी में शिक्षिका चंद्रलता मिश्र व प्रियंबदा पांडेय बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं। दोनों अध्यापिकाओं का वेतन बीएसए ने रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। हेडमास्टर भैयाराम यादव ड्रेस वितरण एवं अन्य कोई भी अभिलेख नहीं दिखा पाएं। इस पर इनकी भी दो वार्षिक वेतन वृद्धि अस्थायी रूप से रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। प्राथमिक विद्यालय रामदास पट्टी में शिक्षक प्रदीप कुमार, सरिता, सुरेश केशरवानी अनुपस्थित मिले। इनका वेतन रोका गया। बीएसए के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय समसपुर दामू 11:28 बजे बंद पाया गया। एक अध्यापिका विद्यालय में उपस्थित थी, जो पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कैंपस में थी। हेडमास्टर अनिल कुमार शुक्ल, शिक्षिका श्वेता जायसवाल एवं शिक्षा मित्र मीनाक्षी द्विवेदी अनुपस्थित मिली। हेड मास्टर की दो तथा श्वेता जायसवाल की एक वार्षिक वेतन वृद्धि अस्थायी रूप से रोकी गई। शिक्षा मित्र के मानदेय पर रोक लगा दी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय समसपुर दामू के प्रभारी हेड मास्टर अवधेश कुमार कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इनकी एक वार्षिक वेतन वृद्धि अस्थायी रूप से रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। प्राथमिक विद्यालय शकरदहा द्वितीय में प्रधानाध्यपिका अर्चना देवी कीड़ा सामाग्री, ड्रेस वितरण पंजिका एवं टेंडर की प्रकिया का ब्यौरा प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इनकी भी वार्षिक वेतन वृद्धि अस्थायी रूप से रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। हेड मास्टर मनोज कुमार की दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोकी। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय भीटी पूरे नैन में प्रधानाध्यापिका महिमा शुक्ला कोई भी अभिलेख नहीं दिखा सकीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news