जांजगीर। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह, जिला जांजगीर चांपा छ.ग श्री एम. डी. दीवान द्वारा दिनांक 10.07.2023 को उमाशंकर खूंटे (प्रभारी प्राचार्य) को स्व. आर.के.के. उच्च. माध्य. विद्यालय सेमरिया जिला जांजगीर
चांपा में नियम विरुद्ध संलग्न कर दिया। इस मामले में संलग्न किया जाना शासन के नियम विरुद्ध है विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा उक्त विद्यालय में कार्यरत वरिष्ठ व्याख्याता श्री सुरेश कुमार यादव के स्थान पर कनिष्ठ व्याख्याता शमरीन खान को प्रभार दे दिया उक्त मामला तो नियम विरुद्ध है ही श्री एम. डी. दीवान जिनका मूल पद व्याख्याता है जिले में कई वरिष्ठ प्राचार्य जिन्हें 5 वर्ष से अधिक हो चुका है को अनदेखा कर इन्हें प्रभार दे दिया गया है जबकि शासन के नियमानुसार केवल उन्हें ही विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बनाया जा सके है जिन्होंने प्राचार्य के रूप में 5 वर्ष पूर्ण कर लिया हो तथा वे विकास खंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह के प्रभार में है ने स्वयं ही हस्ताक्षर कर अधिकारी क्षेत्र से बाहर जाकर इस प्रकार का आदेश निकाल दिया और इसी त्रुटिपूर्ण आदेश से साल भर से ज़्यादा समय तक यह आदेश चलायमान है आला अधिकारी इस मामले से अंजान हैं। तथा हाल में इन्होंने एक विद्यालय के लिपिक को अपने कार्यालय में संलग्न किए जाने के लिए आदेश निकाल दिया है जबकि शासन के नियमानुसार संलग्नीकरण पुरी तरह नियम विरुद्ध है उक्त विद्यालय में पुलकेश खूंटे अकेला लिपिक है इस कारण वश संबंधित विद्यालय के समस्त लिपिकीय कार्य पुलकेश खूंटे की अनुपलब्धता में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किया जा रहा है शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिलादेही से श्री उमाशंकर खूंटे को मनमाने तरीके से हटाए जाने के कारण संस्कृत विषय को पढ़ने का बोझ अन्य शिक्षकों पर आ गया है गौर तलब हो जांजगीर जिला स्कूल शिक्षा परीक्षा परिणाम के मामले में राज्य में अंतिम पायदान पर रहा है और जिले के वर्तमान कलेक्टर द्वारा जिले की शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए उत्कृष्ट जांजगीर योजना चलाई जा रही है जबकि विकासखंड स्तर पर अधिकारी द्वारा इस प्रकार नियम विरुद्ध कृत्य किया जा रहा है।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें