Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 10 फरवरी से आनलाइन आवेदन

 झांसी: उत्तर प्रदेश में बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी की है। आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी 2026 से शुरू होगी।

आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च


2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन अप्रैल माह में किया जाएगा। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट bujhansi. ac.in पर 9-10 फरवरी की मध्यरात्रि से आवेदन सक्रिय हो जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन के


लिए लगभग एक माह का समय मिलेगा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को लगातार चौथी बार बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी मिली है। इस परीक्षा में पांच लाख से अधिक आवेदन आने की संभावना है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news