Advertisement

Govt Jobs : Opening

ब्रेकिंग न्यूज़ | 72,000 एवं 69,000 शिक्षक भर्ती मामले में अहम बैठक कल

 ब्रेकिंग न्यूज़ | 72,000 एवं 69,000 शिक्षक भर्ती मामले में अहम बैठक


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 72,000 एवं 69,000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, कल लोक भवन में प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े सभी वरिष्ठ अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है।

बैठक में अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन, निदेशक बेसिक शिक्षा पी.एस. बघेल, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद सुरेंद्र तिवारी सहित विभाग के अन्य अधिकारी शामिल होंगे। यह बैठक विशेष रूप से 72,000 एवं 69,000 शिक्षक भर्ती से जुड़े प्रकरणों पर चर्चा के लिए आयोजित की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, संबंधित मामले में कोर्ट द्वारा अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन को तलब भी किया गया है। ऐसे में आगामी बैठक को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शिक्षक भर्ती से जुड़े अभ्यर्थियों की नजरें अब इस बैठक और न्यायालय की कार्यवाही पर टिकी हुई हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में बड़ा निर्णय सामने आ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news