Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

 लखनऊ। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बृहस्पतिवार को लखनऊ समेत प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स ने प्रदर्शन किया। राजधानी में स्व. बीएन सिंह की

प्रतिमा स्थल पर बड़ी संख्या में जुटे आंदोलनकारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) लागू करने, 8वें वेतन आयोग का लाभ देने, संविदा व आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने और बिजली के निजीकरण व विद्यालयों के विलय के निर्णय वापस लेने की मांग उठाई।



प्रदर्शनकारियों ने 9 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने कहा कि ओपीएस लागू न होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने सभी रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, एनपीएस/यूपीएस समाप्त करने, ईपीएस-95 पेंशनरों को ओपीएस में शामिल करने और समग्र स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने की मांग दोहराई। इस दौरान अमरनाथ यादव, एसपी सिंह और जेपी पांडेय समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news