शामली। कैराना उपचुनाव के चलते शिक्षामित्रों की चुनाव में ड्यूटी लगाई
गई है। वीवी इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो चुका है। 27 मई
को सहायक अध्यापक भर्ती की परीक्षा होनी है, जिसके चलते शिक्षामित्र
प्रशिक्षण लेने से घबराते नजर आए और सीडीओ से कैरियर बर्बाद होने की बात
कहते हुए ड्यूटी काटने की मांग करते नजर आए।
रविवार को शहर के वीवी
इंटर कॉलेज में कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण
कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, जहां पर कुछ शिक्षामित्र प्रशिक्षण लेने से घबराते
नजर आए। पूछने पर मुजफ्फरनगर के पुरकाजी ब्लाक की शिक्षामित्र निशा,
भूपेंद्र सिंह और इंद्रजीत सिंह ने बताया कि 28 मई को लोकसभा चुनाव है,
जिसमें उनकी तृतीय मतदान अधिकारी के पद पर ड्यूटी लगाई गई है।
शिक्षामित्रों का कहना है कि 27 मई को उनकी सहायक अध्यापक भर्ती की परीक्षा
होनी है, जिसकी लिखित परीक्षा सहारनपुर में सुबह 10 बजे से एक बजे तक
आयोजित होगी, जिस कारण वह ड्यूटी करने में असमर्थ है। शिक्षामित्रों ने
सीडीओ रेणू तिवारी से मिलकर ड्यूटी काटने की मांग की है। शिक्षामित्रों ने
कहा कि पहले ही सु्प्रीम कोर्ट ने उनका समायोजन रद्द कर दिया है। यदि इस
बार परीक्षा छूट गई तो उनका कैरियर बर्बाद हो जाएगा। परीक्षा के कारण चुनाव
में ड्यूटी देने में वह पूरी तरह असमर्थ है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- SCIENCE QUIZ: शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु विज्ञान विषय प्रश्नोत्तरी पार्ट-2
- शासन की नवीन पेंशन योजना कर्मचारियों से छीन रही बुढ़ापे का सहारा, 28 अक्टूबर को देश के प्रत्येक सांसद आवास पर रखा जाएगा एक दिन का उपवास
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- विद्यालय प्रबंध समिति सदस्यों (school management committe -smc ) का प्रशिक्षण मॉड्यूल वर्ष training module 2019-20
- जनगणना-2027: जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर पर रोक, गृह मंत्रालय के निर्देश
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें