साथियों नमस्कार
मित्रों, मैं आप सब के बीच पुनः 72825 टेट मोर्चे के सम्बन्ध में चर्चा हेतु उपस्थित हुआ हूँ।
साथियों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि 72825. भर्ती के अधिकांश साथियों के आगामी 6-7 माह में 3वर्ष की सेवा पूरी हो जाएगी इसके बाद हम सब को प्रमोशन हेतु एक प्लेटफार्म की आवश्यकता पडे़गी।
मित्रों टेट मोर्चा जिस मजबूती के साथ अपने हक के लिया लडा़ वह जगजाहिर है किन्तु वर्तमान में मोर्चा मृतप्राय सा प्रतीत होता है जिसे पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है।
साथियों! एक फिर प्रदेश लेवल पर अपनी पहचान बनाने की आवश्यकता है।
वर्तमान परिपेक्ष्य में कई संगठन अपनी पहचान के साथ चल रहे हैं। यथा-
१- विशिष्ट बी०टी०सी०
२-उर्दू बी०टी०सी०
३- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
---इत्यादि
मित्रों! आखिर टेट मोर्चे की आवश्यकता क्यों है?
१- 6से अधिक प्रशिक्षण का अवशेष मानदेय अभी लम्बित है जिसे प्राप्त करना है।
२-प्रमोशन में प्रत्येक जिले में विसंगतियाँ हैं । कहीं ३वर्ष से कम ,कहीं ३ वर्ष में , कहीं ५ वर्ष में प्रमोशन किए जा रहे हैं।
३- यदि हम अलग - अलग रहेंगे तो शोषण होता रहेगा और यदि एकजुट रहेंगे तो अपनी शक्ति का प्रदर्शन समय आने पर किया जा सकता है।
आप सभी जानते हैं कि शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद में जब-जब मोर्चे ने एकजुट हो कर प्रदर्शन किया गया है,तब-तब सफलता के नए आयाम स्थापित हुए हैं।
मित्रों पुन: हम सब को अपनी शक्ति को पहचानना होगा और प्रदेश स्तर पर एक पंजीकृत संघ की स्थापना करनी होगी।
धन्यवाद!🙏
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें