शिक्षकों का एक दल कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट से भी मिला। इधर, शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धरना स्थल पर पहुंचकर शिक्षकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
Govt Jobs : Opening
भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षक, कई की तबीयत बिगड़ी
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग में घोटालों की जांच की मांग को लेकर भूख हड़ताल
पर बैठे कई शिक्षकों की दूसरे दिन तबीयत बिगड़ गई। शनिवार शाम को भी
प्रभारी बीएसए ऐश्वर्या लक्ष्मी ने प्रदर्शनकारी शिक्षकों को मनाने की
कोशिश की लेकिन शिक्षकों ने भूख हड़ताल जारी रखी।
शिक्षकों का एक दल कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट से भी मिला। इधर, शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धरना स्थल पर पहुंचकर शिक्षकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के तत्वावधान में परिषदीय
स्कूलों के टीचर्स बीएसए दफ्तर के सामने भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इन धरना
लगातार जारी रहने से दूसरे दिन कई शिक्षकों ने तबीयत बिगड़ने लगी।
प्रदर्शनकारी कई शिक्षकों का कहना है कि धरने पर बैठे तमाम टीचर्स शुगर
सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। शनिवार शाम प्रभारी बीएसए
ऐश्वर्या लक्ष्मी ने एक बार फिर धरना स्थल पर पहुंचकर शिक्षकों को मनाने की
कोशिश की। उन्होंने कहा कि संघ की जो मांगें हैं, उन्हें पूरा करने के लिए
उन्हें कुछ समय की जरूरत है, लेकिन शिक्षक इस पर राजी नहीं हुए। शनिवार को
कई अध्यापकों ने सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर यह मांग की कि धरना दे रहे
शिक्षकों को सुरक्षा देने के साथ उनके इलाज की व्यवस्था भी कराई जाए। इस
मौके पर संघ के अध्यक्ष राजेंद्र गंगवार, गोविंदराम, अमिता मिश्रा, मनोरम
शर्मा, ब्रह्मदेव आर्या सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
शिक्षकों का एक दल कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट से भी मिला। इधर, शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धरना स्थल पर पहुंचकर शिक्षकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें