Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

पीजीटी में इतिहास की परीक्षा निरस्त - माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड

राज्य ब्यूरो, इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने आखिरकार पीजीटी में इतिहास विषय की परीक्षा रद कर दी। अपनी साथ बचाए रखने के लिए बोर्ड ने यह फैसला किया। बोर्ड के अध्यक्ष परशुराम पाल ने मंगलवार को इस बारे में आदेश जारी किया। उन्होंने कहा है कि परीक्षा के की नयी तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी।

पीजीटी में इतिहास विषय की परीक्षा रविवार को प्रदेश के 11 मंडल मुख्यालयों पर पहली पारी में हुई थी। इसके लिए 46 हजार 789 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
यह परीक्षा उस समय विवादों में घिर गई जब इतिहास विषय की बुकलेट में अर्थशास्त्र के सवाल पाए गए।
बुकलेट में सिर्फ 15 सवाल ही इतिहास के थे। बाकी 75 अर्थशास्त्र से जुड़े हुए थे। इसको लेकर बोर्ड को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अभ्यर्थियों ने सोमवार को बोर्ड जाकर अध्यक्ष से मुलाकात भी की थी। उन्होंने यह आश्वासन भी दिया था कि किसी अभ्यर्थी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। बोर्ड के सदस्य ललित श्रीवास्तव के अनुसार इस गलती के लिए बोर्ड ने प्रथमदृष्टया संबंधित एजेंसी को भी जिम्मेदार माना है।
उस पर इसके लिए जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही परीक्षा में आने वाले खर्च का वसूली भी संबंधित एजेंसी से की जाएगी।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news