Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

घोषणा के बाद शिक्षामित्रों को नहीं किया समायोजित : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

महाराजगंज, संवाद सहयोगी : प्राथमिक विद्यालयों में तैनात द्वितीय चरण के शिक्षामित्रों को पूर्व में की गई घोषणा के बाद भी सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित नहीं किया गया है। इससे शिक्षामित्र निराश दिख रहे हैं। ऐसे में शिक्षामित्र एक बार फिर से आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं।मालूम हो कि प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाने की घोषणा की गई थी। इसके तहत आधे से अधिक शिक्षामित्रों को दूरस्थ शिक्षा से बीटीसी का प्रशिक्षण देकर उन्हें सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त कर दिया गया है। वहीं जिले में द्वितीय चरण के करीब 12 सौ से अधिक शिक्षामित्र प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। इन्हें शासन ने 28 फरवरी तक समायोजित करने के निर्देश दिए थे। घोषित तिथि के दो दिन बीत जाने के बाद भी शिक्षामित्रों को समायोजित करने की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई। इससे शिक्षामित्रों में निराश दौड़ गई है। शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष सुजीत चौधरी ने बताया है कि यदि उन्हें समायोजित करने के कार्यक्रम घोषित नहीं किए गए तो पूरे प्रदेश में शिक्षामित्र एकजुट हो कर आंदोलन करेंगे।
सरकारी नौकरी - Government of India Jobs Originally published for http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ Submit & verify Email for Latest Free Jobs Alerts Subscribe

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news