Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

अब मुरादाबाद में होगी प्रशिक्षु शिक्षकों की परीक्षा : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

रामपुर (ब्यूरो)। प्रशिक्षु शिक्षकों के दूसरे बैच की परीक्षा 16 और 17 नवंबर को होगी। रामपुर के 111 प्रशिक्षुओं की परीक्षा मुरादाबाद के पार्कर इंटर कालेज में कराई जाएगी। एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में 72 हजार शिक्षकों की तैनाती होनी है। अब तक 43 हजार शिक्षकों की तैनाती हो चुकी है।
रामपुर में पहले चरण में 530 प्रशिक्षुओं की परीक्षा हो चुकी है और उनको शिक्षक भी बनाया जा चुका है। अब दूसरे बैच की बारी है। दूसरे बैच का प्रशिक्षण डायट में चल रहा है। परीक्षा की घोषणा कर दी गई है। शासन ने इनकी परीक्षा 16 और 17 नवंबर को प्रदेश भर में एक साथ कराने की तैयारी की है। दूसरे बैच में 111 प्रशिक्षु शिक्षक ट्रेनिंग ले रहे हैं। इनकी परीक्षा 16 व 17 नवंबर को कराई जाएगी। शासन ने इस दफा इनकी परीक्षा रामपुर से बाहर मुरादाबाद में कराने का फैसला लिया है।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/


ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news