Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

मौलिक नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने से प्रशिक्षु शिक्षक खुश : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

महराजगंज: सदर बीआरसी में रविवार को द्वितीय चरण परीक्षा उत्तीर्ण प्रशिक्षु शिक्षकों की बैठक हुई। इस अवसर पर प्रशिक्षु शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं
कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं डायट प्राचार्य अपने प्रयास से द्वितीय चरण परीक्षा उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को जल्द से जल्द सहायक अध्यापक पद की नियुक्ति पत्र मिल जायेगा। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में 474 प्रशिक्षु शिक्षक नया वर्ष सहायक अध्यापक के रूप में मनायेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से नीरज राजपूत, प्रतिभा राय, सुलक्षण, लक्ष्मी प्रिया, श्वेता राय, वीरपाल सिंह, पंकज मौर्य, कपिल पाचौरी, प्रीतम कुमार, विजय शंकर, गजेंद्र पाल सिंह, रोहित भट्ट, कृष्ण कुमार पांडेय, विजय सिंह, सहित अन्य प्रशिक्षु शिक्षक शामिल रहे।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news