Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Breaking News

Ad – Between Posts Section

15 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया बनी अबूझ पहेली : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

प्राथमिक स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों के भर्ती की प्रक्रिया अबूझ पहेली बनी है। इसमें आवेदन लेने का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा या फिर दावेदारों को नियुक्ति पत्र भी बांटे जाएंगे। इस संबंध में अफसर बोलने को
तैयार नहीं हैं।
यह सवाल इसलिए खड़े हो रहे हैं कि एक, दो व तीन के बाद अब चौथी बार आवेदन लिए जा रहे हैं। शासन एक भर्ती के बाद दूसरी नियुक्तियों का एलान कर रहा है, लेकिन साल भर से रेंग रही 15 हजार शिक्षकों की भर्ती पूरा करने को गंभीर नहीं है।


  • 15 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया एक साल से अनवरत जारी 
  • पद ज्यों के त्यों केवल दावेदारों की निरंतर बढ़ती जा रही संख्या

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया पिछले साल दिसंबर माह से चल रही है। अब तक तीन मर्तबा आवेदन लिए गए और एक बार काउंसिलिंग भी कराई गई, लेकिन नियुक्ति पत्र बांटने का मुहूर्त तय नहीं हो पा रहा है। हर बार नए-नए दावेदारों को मौका दिया जा रहा है। हाईकोर्ट के फरमान पर बीएलएड धारकों को भर्ती में शामिल करने के बाद अब सबको मौका दिया गया है। यह प्रक्रिया नए साल तक चलेगी। बेसिक शिक्षा परिषद में तीसरी बार जब आवेदन लेने की प्रक्रिया पूरी हुई तब तक करीब 45 हजार से अधिक दावेदार सामने आ चुके थे। यह संख्या लगातार परिषद की वेबसाइट खोले जाने पर बढ़ती रही। चौथी बार में और संख्या बढ़ने के पूरे आसार हैं। 1इसके पहले शिक्षकों की भर्ती का नौ दिसंबर 2014 को शासनादेश जारी हुआ था। उसके बाद बेसिक शिक्षा परिषद ने पहली बार बीटीसी, विशिष्ट बीटीसी, उर्दू बीटीसी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों, दूसरी बार में केवल डीएड यानी विशेष शिक्षा वाले अभ्यर्थियों से और तीसरी बार हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में विशिष्ट बीटीसी 2004, 2007 व 2008 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिया जा चुका है। परिषद में एक के बाद एक भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई और खत्म भी हो गई, लेकिन यह भर्ती पूरी होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस संबंध में अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/

ताज़ा खबरें - प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news