Advertisement

Breaking News

Govt Jobs : Opening

यूजीसी ने लिया बड़ा फैसला, अब खिलाड़ियों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा: यह खिलाडी होंगे पात्र

जालंधर : आर्थिक तंगी के कारण कॉलेज व यूनिवर्सिटी में दाखिला नहीं ले पाने वाले खिलाड़ियों को विश्वद्यिालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने प्रोत्साहन देने का फैसला किया है।
यूजीसी की ओर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले और पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। कॉलेज व यूनिवर्सिटी प्रबंधन एक वर्ष में खिलाड़ी पर होने वाले खर्च का क्लेम यूजीसी से कर सकेगा।

इसे लेकर यूजीसी ने तीन दिन पहले कॉलेज व यूनिवर्सिटी प्रबंधन को पत्र जारी कर सितंबर 2018 तक मानक पूरे करने वाले खिलाड़ियों के नाम व क्लेम भेजने के निर्देश दिए हैं। यूजीसी ने निर्देश दिए हैं कि पदक विजेता खिलाड़ियों के आवेदन सीधे यूजीसी को भेजे जाए ताकि खिलाड़ियों की आर्थिक तौर पर मदद की जा सके।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news