पीलीभीत : उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ की नेहरू ऊर्जा
उद्यान में हुई बैठक में शिक्षामित्रों के सम्मान के मुद्दे पर विचार
विमर्श किया गया। सुप्रीम कोर्ट में चल रही कार्रवाई से अवगत कराया गया।
बैठक में
मंडल उपाध्यक्ष राम सिंह राठौर ने कहा कि कोई भी लड़ाई
निराशा से नहीं जीती जा सकती।
इसके लिए सभी शिक्षामित्रों को हौंसला रखना
होगा। तभी जीत मिल सकेगी। शिक्षामित्र संघ ने शिक्षामित्रों के सम्मान के
लिए हमेशा लड़ाई लड़ी है। आने वाले समय में पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी जाएगी।
संगठन ने रिव्यू दाखिल कर दिया है। उसी रिव्यू से सभी शिक्षामित्रों को
न्याय मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट में शिक्षामित्र हारे नहीं है। उन्हें हराया
गया है। वरिष्ठ अधिवक्ताओं का पैनल अपना पक्ष पूरी दमदारी से रखेगा।
शिक्षामित्रों का खोया सम्मान वापस कराया जाएगा। ऐसे समय में सभी
शिक्षामित्रों को एकजुट होकर काम करना होगा, तभी लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर
मदन लाल गंगवार, सनोवर जहां, सरोज दीक्षित, नीरू दीक्षित, लीलावती वर्मा,
अजय दीक्षित, गोपाल राठौर, प्रभाकुमारी, गंगाशंरण वर्मा, देवदत्त, राम
विलास मौर्य, पूनमकुमारी, साधनारानी, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- सपुस्तकीय परीक्षा की ओर बढ़े यूपी बोर्ड के कदम : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- जनपद के किसी भी दिव्यांग शिक्षक का तबादला गैर जनपद नहीं हुआ शिक्षकों में रोष
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPESSC को मिला नया अध्यक्ष: पूर्व DGP प्रशांत कुमार नियुक्त, शिक्षक भर्तियों में आएगी तेजी
- संस्कृत शिक्षकों की नियुक्ति को नियमावली में संशोधन, अब यह होगा चयन का आधार
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें