इलाहाबाद : उप्र अधीनस्थ कृषि सेवाएं-ग्रेड दो प्राविधिक सहायक परीक्षा
2013 में चयनित अभ्यर्थियों के श्रेणीवार पदों की संख्या में बदलाव पर
कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। अभ्यर्थियों की याचिका पर इलाहाबाद
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 10 हजार हर्जाना जमा कर चार
हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
इससे पहले कोर्ट ने पांच
हजार हर्जाने के साथ जवाबी हलफनामा मांगा था। उस आदेश का पालन न करने पर
हर्जाना राशि दोगुनी कर दी गई है। कोर्ट ने कहा है कि फिर भी हलफनामा दाखिल
नहीं हुआ तो प्रमुख सचिव (कार्मिक एवं नियुक्ति) को तलब किया जाएगा।1यह
आदेश न्यायमूर्ति विवेक कुमार बिड़ला ने कुशीनगर के दिलीप कुमार की याचिका
पर दिया है। याची अधिवक्ता घनश्याम मौर्या का कहना है कि उप्र लोकसेवा आयोग
इलाहाबाद के सचिव ने जवाब दाखिल कर कहा है कि उनका काम परीक्षा कराना है।
विभागों की रिक्ति निर्धारण का काम राज्य सरकार का है। राज्य सरकार की ओर
से कई बार समय देने के बावजूद जवाब दाखिल न होने पर कोर्ट ने कड़ा रुख
अपनाया है। सुनवाई चार हफ्ते बाद होगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- *UPSSSC द्वारा PET 2025 से अब तक जारी विज्ञापनों की सूची।*✅
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें