लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने यूपी-टीईटी परीक्षा में
उत्तरमाला विवाद पर सुनवाई करते हुए महाधिवक्ता से उम्मीद जताई है कि वह
सरकार को सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा वर्तमान याचिका का
निपटारा होने के बाद ही कराने की सलाह देंगे। कोर्ट ने
राज्य सरकार को हलफनामा दाखिल कर बताने का निर्देश दिया है कि तय
दिशा-निर्देशों के अनुसार यूपी-टीईटी-2017 की परीक्षा क्यों नहीं करवाई गई।
यह आदेश जस्टिस राजेश सिंह चौहान की बेंच ने मोहम्मद रिजवान व 103 अन्य
समेत कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिया। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने
राज्य सरकार की ओर से बेहतर जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए और समय दिए
जाने का अनुरोध किया जिस पर कोर्ट ने उन्हें एक सप्ताह का समय देते हुए,
मामले की अग्रिम सुनवाई के लिए 26 फरवरी की तिथि तय कर दी। कोर्ट ने
निर्देश दिए हैं कि हलफनामे में बताया जाए कि टीईटी परीक्षा में सरकार के
खुद के दिशा-निर्देशों का पालन क्यों नहीं किया गया। यह भी पूछा है कि
उत्तरमाला की जांच के लिए विशेषज्ञ कमेटी कब गठित की गई और कौन-कौन सदस्य
थे। यूपी-टीईटी 2017 के परीक्षा से संबंधित उत्तरमाला को हाईकोर्ट में
चुनौती दी गई है। कहा गया है कि कई प्रश्न संशयात्मक हैं, पांच प्रश्न
पाठ्यक्रम से बाहर के हैं और कुछ प्रश्न गाइडलाइंस के मुताबिक नहीं हैं।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- Shikshamitra Appointment: 2001 में शिक्षामित्रों की नियुक्ति सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष ही हुई थी
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें