सुप्रीम कोर्ट ने सूचना के अधिकार के तहत छात्र को उसकी परीक्षा की
उत्तर पुस्तिका दिखाये जाने के हक पर एक बार फिर अपनी मुहर लगाई है।
कोर्ट
ने उत्तर पुस्तिका दिखाने की यूपीपीसीएस (ज्युडिशियल) यानी न्यायिक सेवा के
छात्र की मांग स्वीकार करते हुए यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) को
निर्देश दिया है कि वह चार सप्ताह के भीतर छात्र को उसकी उत्तर पुस्तिका
दिखाए। कोर्ट ने कहा कि छात्र को उत्तर पुस्तिका दिखाने की इजाजत देने से न
तो जनहित प्रभावित होता है और न ही सरकार के कामकाज पर किसी तरह का असर
पड़ता है। 1छात्र के हक में यह फैसला न्यायमूर्ति मदन बी लोकूर व
न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने यूपीपीसीएस (ज्यूडिशियल) छात्र मृदुल
मिश्र की याचिका स्वीकार करते हुए सुनाया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से निराश
होने के बाद मृदुल मिश्र ने वकील मीनेश दुबे के जरिये सुप्रीम कोर्ट में
याचिका दाखिल कर सूचना के अधिकार कानून के तहत परीक्षा की उत्तर पुस्तिका
दिखाने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि छात्र को उत्तर पुस्तिका
देखने का हक नहीं है। 1सुप्रीम कोर्ट ने सूचना के अधिकार कानून की धारा
8(1)(ई) की व्याख्या करते हुए अपने पूर्व फैसलों का हवाला दिया है। इसमें
छात्र के उत्तर पुस्तिका देखने के हक पर मुहर लगाई गई थी। सीबीएससी बनाम
आदित्य बंधोपाध्याय फैसले का जिक्र करते हुए कोर्ट ने कहा कि उस फैसले में
कहा जा चुका है कि परीक्षा कराने वाली संस्था भरोसे के रिश्ते के तहत उत्तर
पुस्तिका दिखाने से नहीं रोक सकती। परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका देखने का
अधिकारी है। कोर्ट ने मिश्र की याचिका निपटाते हुए कहा कि छात्र को उत्तर
पुस्तिका देखने की इजाजत देने में किसी तरह का जनहित शामिल नहीं है और न ही
इससे सरकार के कामकाज की गुणवत्ता पर कोई असर पड़ता है। कोर्ट ने कहा कि
इसमें सिर्फ गोपनीयता और संवेदनशील सूचना के प्रकट होने का मुद्दा शामिल हो
सकता है लेकिन आदित्य बंधोपाध्याय के फैसले में उसका स्पष्ट तौर पर जिक्र
किया गया है। उस फैसले में कहा जा चुका है कि गोपनीयता बनाए रखने के लिए
कापी जांचने वाले परीक्षक की पहचान नहीं बताई जाएगी। उसकी पहचान गोपनीय रखी
जाएगी। कोर्ट ने कहा कि छात्र उत्तर पुस्तिका देखने का अधिकारी है। कोर्ट
ने यूपीपीएससी को चार सप्ताह मे समय और दिन तय करके छात्र को बताने को कहा
है ताकि वह उस दिन आकर वह उत्तर पुस्तिका देख सके।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें