इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र ने बुधवार को के पांच
विषयों की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इन विषयों के 61 पदों
के लिए 276 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं, अब वे साक्षात्कार में शामिल हो
सकेंगे। इंटरव्यू की तारीखों का एलान जल्द किया जाएगा।
चयन बोर्ड ने प्रवक्ता यानी पीजीटी 2011 की लिखित परीक्षा जून 2016 में
कराई थी। इसके पांच विषयों में से भौतिक विज्ञान के 24 पदों पर 107, भूगोल
के 21 पदों पर 104, उर्दू के एक पद पर तीन, शारीरिक शिक्षा के दो पदों पर
छह और जीव विज्ञान के 13 पदों पर 56 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। लिखित परीक्षा
का परिणाम कार्यालय के नोटिस बोर्ड और वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है।
सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि बोर्ड ने एक पद पर तीन को इंटरव्यू के
लिए बुला रहा है। इसीलिए 61 पदों पर कुल 276 सफल हुए हैं। उन्होंने बताया
कि जल्द ही अन्य विषयों के भी परिणाम जारी होंगे। कई परिणाम अंतिम चरण में
हैं। इन विषयों के साक्षात्कार की तारीखों का एलान भी होगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें