इलाहाबाद : उप्र लोकसेवा आयोग के विषय विशेषज्ञों की कार्यशैली पुराने
र्ढे पर है। शनिवार को यूपीपीएससी ने समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा
अधिकारी यानी आरओ-एआरओ 2017 की उत्तरकुंजी परीक्षा के पांच माह बाद जारी की
है। इसमें चार प्रश्नों को विशेषज्ञों ने डिलीट कर दिया है।
इसके बाद भी
विवाद थमा नहीं है, करीब पांच अन्य प्रश्नों के जवाब को भी अभ्यर्थी गलत
मान रहे हैं।1आरओ-एआरओ 2017 की प्रारंभिक परीक्षा का विज्ञापन 465 पदों के
लिए 30 दिसंबर, 2017 को जारी हुआ। लिखित परीक्षा आठ अप्रैल, 2018 को
विभिन्न केंद्रों पर कराई गई। इसमें तीन लाख 40 हजार से अधिक परीक्षार्थी
शामिल हुए। इम्तिहान के पहले ही करीब दो सौ पद और जुड़ गए हैं। ऐसे में अब
करीब सात सौ पद हो गए हैं। इम्तिहान दो पालियों में हुआ। हंिदूी की एक घंटे
की परीक्षा में 60 प्रश्न व सामान्य अध्ययन की दो घंटे की परीक्षा में 140
सवाल पूछे गए थे। यूपीपीएससी ने पहले सामान्य अध्ययन और फिर हंिदूी की
उत्तर कुंजी जारी की है। पांच प्रश्नों के जवाब से अभ्यर्थी सहमत नहीं है।
1ये प्रश्न हुए डिलीट 1सामान्य अध्ययन बुकलेट सीरीज ‘सी’ का प्रश्न संख्या
72 में पूछे गए चारों विकल्प सही हैं। वहीं इसी सीरीज के प्रश्न संख्या 126
के चारों विकल्प गलत हैं। इसी तरह हंिदूी में बुकलेट सीरीज ‘सी’ का प्रश्न
संख्या 34 में दो विकल्प सही हैं, जबकि प्रश्न संख्या 42 में कोई विकल्प
सही नहीं है। 113 अक्टूबर तक मांगी आपत्ति 1परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार
की ओर से वेबसाइट पर सामान्य अध्ययन व हंिदूी के प्रश्नपत्र बुकलेट सीरीज
ए, बी, सी व डी की उत्तरकुंजी 12 अक्टूबर तक वेबसाइट पर रहेगी। आपत्ति है
तो परीक्षा नियंत्रक अति गोपन एक अनुभाग को डाक या आयोग के काउंटर पर 13
अक्टूबर की शाम पांच बजे तक उपलब्ध करा दें।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें