प्रयागराज। प्रदेश में नए शिक्षा भर्ती आयोग के गठन के बाद कई पुरानी
भर्तियों को रफ्तार मिलेगी। लेकिन, बेसिक स्कूलों में 69000 शिक्षक भर्ती
के फंसने के आसार फिर भी दिख रहे हैं। साल भर पहले घोषित 69 हजार सहायक
अध्यापक भर्ती में शासन की ओर से परीक्षा के बाद नियमों में बदलाव के चलते
भर्ती प्रक्रिया फंसी हुई है।
इस शिक्षक भर्ती में सरकार की ओर से सेवा से निकाले गए शिक्षामित्रों को
आवेदन करने का मौका दिया गया था। सरकार की ओर से 2018 में घोषित 68500
सहायक अध्यापक भर्ती के नियमों को बदलकर 2019 में नए नियम लागू कर दिए। नए
नियम के बाद शिक्षामित्रों को उस मेरिट तक पहुंचना कठिन लग रहा है। ऐसे में
भर्ती के बीच नियम बदले जाने के खिलाफ अभ्यर्थियों ने सरकार के निर्णय का
विरोध कर दिया। इस मामले में लगातार हीलाहवाली बरते जाने से नाराज
परीक्षार्थियों का कहना है कि कोर्ट में मामले सरकार अपना पक्ष नहीं रख रही
है। अभ्यर्थियों का कहना है कि 2018 में टीईटी के बाद प्रदेश सरकार 2019
का टीईटी कराने जा रही है, ऐसे में भर्ती प्रक्रिया फंसी होने से
अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। परीक्षार्थियों का कहना है कि
68500 शिक्षक भर्ती में बड़ी संख्या में पद खाली हैं, अब 69 हजार शिक्षक
भर्ती फंस जाने से प्रतियोगी छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। प्रतियोगी
छात्रों का कहना है कि नए आयोग के गठन के बाद 69 हजार शिक्षक भर्ती फंस
जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें