Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

UP TET 2019: एडमिट कार्ड जारी, 1986 केंद्रों पर 22 दिसंबर को परीक्षा

UP TET 2019 Exam: आने वाली 22 दिसंबर को होने जा रही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2019 के लिए राज्य भर में 1986 केंद्र बनाए गए हैं.

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा परिषद (UPBEB) के स्कूलों में सहायक अध्यापक भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है.  परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर को किया जाएगा. आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हो गई थी.
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने पूर्व में 2076 केंद्र निर्धारित किए थे लेकिन जिलों में छोटे केंद्र के अभ्यर्थियों को दूसरे केंद्रों में समायोजित करने के बाद केंद्रों की संख्या में कमी हुई है. सचिव के बयान के अनुसार प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 1986 और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 1063 सेंटर बनाए गए हैं.
अभ्यर्थियों अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपलोड कर सकते हैं. प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 1076336 जबकि उच्च प्राथमिक के लिए 569174 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. सर्वाधिक केंद्र प्रयागराज में और सबसे कम कौशाम्बी जिले में हैं. 22 दिसंबर को प्रथम पाली में 10 से 12.30 बजे तक प्राथमिक और 2.30 से 5 बजे तक की दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी.
क्या होगी फीस
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन की फीस 600 रुपये और SC/ST के लिए 400 रुपये, वहीं दिव्यांग श्रेणी के लिए भी 100 रुपये का आवेदन फीस है.
UPTET 2019: देखें शेड्यूल
एडमिट कार्ड जारी-  12 दिसंबर 2019
परीक्षा का आयोजन- 22 दिसबंर 2019
परीक्षा का रिजल्ट-  21 जनवरी 2020
आपको बता दें, 8 दिसंबर को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) है वहीं 15 दिसंबर को पीसीएस 2019 की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होगा है. ऐसे में दोनों की परीक्षा के बीच क्लैश न हो. इसके लिए टीईटी परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर किया जाएगा.
फीस में हुई बढ़ोतरी
इस साल उम्मीदवारों की आवेदन फीस में बढ़ोतरी की गई है. पिछले साल जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन की फीस 400 थी जो अब बढ़कर 600 कर दी गई है. वहीं SC/ST के लिए आवेदन फीस 200 थी जो अब 400 रुपये कर दी गई. वहीं  दिव्यांग उम्मीदवारों  के लिए पिछले साल कोई फीस नहीं थी, लेकिन अब बढ़ाकर 100 रुपये कर दी गई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news