गोंडा। जिले के 2628 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है।
इसके बावजूद कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी खल रही है। माना जा रहा है
कि आने वाले दिनों में शिक्षक भर्ती से ही पद भरे जा सकेंगे। वहीं साल 2017
से अभी तक पदोन्नति न होने से पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में भी शिक्षकों
की कमी है।
जिले के करीब एक हजार प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में सहायक
अध्यापक ही प्रधानाध्यापक का प्रभार देख रहे हैं। उन्हें वेतन तो सहायक
अध्यापक का दिया जा रहा है लेकिन कार्य प्रधानाध्यापक का लिया जा रहा है।
जिले के प्राथमिक विद्यालयों में 3481 सहायक अध्यापकों के पद रिक्त हैं।
सहायक अध्यापक की कमी से प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही पूर्व माध्यमिक
विद्यालयों में भी पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हैं। जिले के दो सौ से अधिक
पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में तो एक-एक शिक्षक ही हैं और छह विद्यालयों
में तो तालाबंदी है। ऐसे में ब्लॉक क्षेत्र के करीब दो हजार छात्रों से
शिक्षा ही दूर हो गई है।
बेसिक शिक्षा विभाग में समय से पदोन्नति न होने से पूर्व माध्यमिक
विद्यालयों में ऐसी दिक्कत है। साल 2017 में पदोन्नति हुई थी। इसी तरह 2015
में ही पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की सीधी भर्ती हुई थी,
इसके बाद भर्ती बंद कर दी गई। इससे पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों
की कमी से पढ़ाई प्रभावित है।
विद्यालयों में शिक्षकों की कमी नई नियुक्तियों से दूर होंगी। पदोन्नति के लिए शासन से आदेश मिलने पर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें