स्कूल को शिक्षा का मंदिर और शिक्षक को उस मंदिर का भगवान कहा जाता है. गुरु जो नवनिहालों के भविष्य को संवारते हैं, लेकिन बस्ती जिले के खुदरहा बीआरसी पर शिक्षकों का एक अनोखा कारनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शिक्षक खंड शिक्षा अधिकारी को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं. आपको बता दें कि
बीआरसी कुदरहा में निपुण भारत कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण चल रहा था. इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी कार्यालय में बैठकर अपना काम कर रहे थे. तभी शिक्षक कृष्ण कुमार वर्मा खुदरहा बीआरसी कार्यालय में घुसकर बीईओ पर ट्रेनिंग से छुट्टी के लिए दबाव बनाने लगे. वहीं, बीइओ के मना करने पर शिक्षक मां-बहन की गाली देने लगा. इस दौरान वहां ट्रेनिंग में उपस्थित सभी अध्यापक कमरे से बाहर आ गए. जैसे-तैसे मामला शांत कराया गया, लेकिन शिक्षक नहीं माना. वहीं, वीडियो वायरल होने पर बीएसए इंद्रजीत प्रजापति ने कहा कि जांच रिपोर्ट के लिए रिमाइंडर भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी. देखें वीडियो...लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- शिक्षक समायोजन: हाईकोर्ट के निर्देश के बाद बदला नियम, अब ‘First In First Out’ के आधार पर होगी कार्रवाई
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें