सोनभद्र। अंतर जनपदीय तबादले पर जिले में आने वाले 36 शिक्षकों को नई तैनाती पर अपने मनचाहे स्कूल नहीं मिल सकेंगे। तैनाती की प्रक्रिया भी ऑनलाइन तरीके से होगी। ऐसे में कई शिक्षकों को घर से नजदीक तबादले की आस भी टूटती नजर आ रही है।
जिले में संचालित 2061 स्कूलों में से कई स्कूल शिक्षक विहिन हैं। सालों के इंतजार के बाद अंतर जनपदीय तबादले की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके तहत जिले से 437 शिक्षकों के तबादले हुए, जबकि 36 शिक्षक गैर जनपदों से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। उन्हें अभी स्कूल आवंटित नहीं किए गए हैं। नए जनपद में तैनाती पाने वाले इन शिक्षक-शिक्षिकाओं को मनपसंद स्कूल नहीं मिलेगा। जिन स्कूलों में शिक्षकों की आवश्यकता है, उनकी सूची शासन से जारी होगी और ऑनलाइन काउंसिलिंग में ही शिक्षकों को स्कूल का चयन करना होगा। जनपद में तैनाती के लिए परेशान शिक्षक-शिक्षिकाएं घर से नजदीकी या फिर नगरीय इलाकों के मनपसंद स्कूलों में तैनाती के लिए बीएसए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। अधिकांश शिक्षकों ने अपने घर के करीब स्कूलों की सूची भी तैयार कर ली है, जिसमें वह तैनाती चाह रहे हैं। तैनाती ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर की जाएगी। किस स्कूल में शिक्षकों की तैनाती होनी है, उन स्कूलों की सूची भी निदेशक कार्यालय से जारी होगी। बीएसए नवीन पाठक ने बताया कि स्थानांतरित हुए शिक्षकों की रिलीविंग व ज्वाइनिंग शासन के निर्देशों के अनुसार हो रही है। पोर्टल पर दर्ज आंकड़ोंं के अनुसार जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, उसमें शिक्षक-शिक्षिका आवेदन करेंगे। इसके दिव्यांगों, महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। शासन स्तर से ही काउंसिलिंग के बाद स्कूल एलाट हो जाएंगे। उसके अनुसार शिक्षकों को स्कूल में कार्य ग्रहण कराया जाएगा।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें