Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्रदर्शन: लेखपाल नियुक्ति के लिए अड़े

 लखनऊ। नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग को लेकर नव चयनित लेखपालों ने सोमवार को राजस्व परिषद कार्यालय का घेराव किया। विभिन्न जिलों से कैसरबाग स्थित राजस्व परिषद पहुंचे नव चयनित लेखपाल नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग कर रहे थे।

लेखपालों का कहना था कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी राजस्व लेखपालों को नियुक्ति पत्र नहीं जारी कर रहा है। राजस्व परिषद के अधिकारियों से वार्ता के बाद भी देर शाम तक लेखपाल राजस्व परिषद परिसर में डटे रहे।



लेखपालों ने बताया कि 8085 पदों पर लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा जुलाई 2022 में हुई थी। परिणाम 30 दिसम्बर 2023 को घोषित हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news