मसौली, बाराबंकी (राम सरन मौर्या)। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद बाराबंकी के तत्वाधान में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय को एक ज्ञापन सौंपा गया। उत्तर प्रदेश
प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष पवन कुमार वर्मा ने बीएसए से वार्ता के दौरान कहा कि शिक्षकों को टैबलेट हेतु सिम एवं डाटा उपलब्ध कराया जाए। जिससे विद्यालयों की छात्र उपस्थिति एवं एमडीएम ऑनलाइन हो सके।जब तक डाटा एवं सिम उपलब्ध नहीं कराएगा तब तक विद्यालयी कार्य ऑनलाइन हो पाना संभव नहीं है। माह जुलाई 2023 एवं माह जनवरी 2024 में चयन वेतनमान की अवशेष प्रत्यावलियों को शीघ्र निस्तारण किया जाए एवं जीपीएफ पासबुक ऑनलाइन की करने सहित अन्य शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर संगठन से जिला उपाध्यक्ष मुमताज अहमद, राजकुमार, ब्लाक सिद्धौर अध्यक्ष जंग बहादुर वर्मा, मंत्री मसौली जमाल अहमद, उषा देवी, श्वेता के साथ अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें