प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्र सरकार के मंत्रालयों, कार्यालयों और विभागों में की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स
(सीबीआईसी एवं सीबीएन) में हवलदार भर्ती 2025 में पदों की संख्या सोमवार को जारी कर दी। 26 जून को ऑनलाइन आवेदन शुरू करते समय एमटीएस के पदों की संख्या सार्वजनिक नहीं की गई थी और हवलदार के 1075 रिक्त पद अधिसूचित किए गए थे। सोमवार को जारी नोटिस के अनुसार एमटीएस के 4375 और हवलदार के 1089 रिक्त पदों की सूचना आयोग को मिली है। 25 जुलाई तक आवेदन होंगे। त्रुटि संशोधन के लिए 29 से 31 जुलाई तक पोर्टल खुलेगा। कंप्यूटर आधारित पहले चरण की परीक्षा 20 सितंबर से 24 अक्टूबर के बीच प्रस्तावित है।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें